Breaking News

जीएसटी सर्वे:पीपीगंज के व्यापारियों ने किया आपात बैठक

पीपीगंज,गोरखपुर।आज नगर पंचायत पीपीगंज में प्रदेश भर में पड़ रहे जीएसटी सर्वे छापे के कारण पीपीगंज नगर में भी दुकानें बंद है और तमाम व्यापारी वर्गों में भय व दहशत व्याप्त है इस कारण को देखते हुए नगर के दवा विक्रेता समिति के आवाहन पर नगर पंचायत पीपीगंज में सभी वर्ग की व्यापारियों की एक आपातकाल बैठक नगर पंचायत कार्यालय पर की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया की नगर में अनावश्यक रूप से भय व्याप्त करके कोई भी प्रतिष्ठान बंद नहीं की जाएगी यदि संबंधित अधिकारी किसी प्रतिष्ठान पर उपस्थित होते हैं तो व्यापारी वर्ग का एक समूह समस्या को समझने और समाधान के लिए के लिए मौजूद रहेगा।

बैठक में नगर के सभी व्यापार मंडल और प्रमुख समितियां शामिल रही। जो व्यापारी जीएसटी के दायरे में नही है उनका भी उत्पीड़न विभाग द्वारा किया जा रहा है और छोटे व्यापारी इस कारण डरे हुए है। सूत्रों से पता चला है की अभी एक हफ्ते तक यह कारवाई चलेगी। जिसमें मुख्य रुप से पीएन श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद जयसवाल, प्रशांत कुमार , पशुपतिनाथ अग्रहरी,अरविंद अग्रहरि ,विपिन सिंह, कुंवर बहादुर शाही ,राम कुमार अग्रहरी ,कृष्ण गोपाल अग्रहरि ,इंजीनियर रजत गुप्ता ,चंदन सिंह, दीपक सिंह ,उमेश कुमार, श्रवण कुमार, शशि कपूर वर्मा ,रमाशंकर मद्धेशिया, दिनेश यादव ,वेद प्रकाश किराना अविनाश जयसवाल, मनीष ,वेदर ,संजय वर्मा ,विष्णु गुप्ता ,पप्पू मद्धेशिया, भगवती प्रसाद, रमेश मद्धेशिया, सोनू गुप्ता, संगम वर्मा, विनोद, विनय कुमार मद्धेशिया, रामकृपाल, राजेश अग्रहरी, अशोक वर्मा, राजेश गुप्ता, राकेश मुखिया,गणेश कुमार मद्धेशिया, संदीप अग्रहरी, संजय वर्मा, विनय कुमार,अमित इलेक्ट्रॉनिक, अनिल होजरी,आकाश दुबे,दुर्गेश मद्धेशिया,चंद्रशेखर अग्रहरि,जयप्रकाश वर्मा, संजू वर्मा,के सी वर्मा ने शिरकत की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button