Crime

एनडी तिवारी हत्या के आरोपी की संपत्ति कुर्क

वाराणसी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। बीते कुछ महीने पहले जमीन कारोबार से जुड़े एनडी तिवारी की सरेराह दर्शन पूजन के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया था। इसके बाद सभी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गयी।

घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ राजन जो मीरजापुर जिले के कुसहा थाना चुनार का निवासी है उसकी मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने 30 लाख की संपत्ति कुर्क की। इसके पहले भी आरोपी की करोड़ों की संपत्ति जिला प्रशासन कुर्क कर चुकी है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश यादव,नायब तहसीलदार कसवार राजा सुलखा वर्मा, एसीपी रोहनिया विदूष सक्सेना सहित रोहनिया पुलिस व राजस्व टीम के मौजूदगी में राजन की कनेरी में लिए गए भूमि पर बने मकान को कुर्क किया गया। 27 अगस्त 2022 को औढे में करीब करोड़ो रुपए के अचल संपत्ति पहले भी कुर्क की जा चुकी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button