UP Live

बिल्थरारोड में फिर मिले 91 कोरोना मरीज, संख्या हुई 191

सीयर अस्पताल के चार डाक्टर भी संक्रमित

बलिया: जनपद बलिया के बिल्थरारोड में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को यहां एक दिन में रिकार्ड 91 कोरोना मरीज मिले है। जिससे यहां अब कोरोना मरीजों की संख्या 191 हो गई है।नए कोरोना मरीजों में आरटीपीसीआर के एक फार्मासिस्ट भी शामिल है। इसके साथ ही सीयर अस्पताल के चार डाक्टर और दो फार्मासिस्ट समेत छ स्वास्थ्यकर्मी कोविड 19 पॉजिटिव हो गए है। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी यहां अब भी बुखार और सर्दी की दवा लेकर ड्यूटी पर जमे है। सीयर सीएचसी अस्पताल अधीक्षक डॉ तनवीर अहमद ने बताया कि गुरुवार की 91 लोगों की कोविड19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि बुधवार को भी 28 नए कोरोना मरीज मिले थे। नए मरीजों का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के तहत शुक्रवार को संधिग्धो की जांच की जाएगी।

बलिया: बिल्थरारोड में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए बुधवार को 100 पहुंच गई। बुधवार को भी नए 28 मरीज मिले। नए कोरोना मरीजों में सीयर अस्पताल के एक और डाक्टर शामिल हो गए। इसके साथ ही सीयर अस्पताल के चार डाक्टर और एक फार्मासिस्ट समेत पांच स्वास्थ्यकर्मी कोविड 19 पॉजिटिव हो गए है। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी बुखार और सर्दी की दवा लेकर ड्यूटी पर जमे है। सीयर सीएचसी अस्पताल अधीक्षक डॉ तनवीर अहमद ने बताया कि बुधवार को भी 28 नए कोरोना मरीज मिले है। जिनका कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के तहत गुरुवार को संधिग्धो की जांच की जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button