Crime

8 साल की बेटी ने मांगा फोन तो मां ने कर ली खुदकुशी

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में मासूम बेटी ने गेम खेल रही मां से मोबाइल मांगा तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया। गुस्से में मोबाइल फेंकने के बाद महिला ने बेटी से कहा कि मैं मर जाती हूं, तू खूब गेम खेलना। इसके बाद वो कमरे में गई और खुदकुशी कर ली। मामला ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी का है। यहां मूलचंद अपनी पत्नी सुशीला के साथ रहता है। उसकी शादीशुदा बेटी राधा (27 साल) अपनी 8 साल की बेटी के साथ मायके में ही रहती थी।

मूलचंद ने बताया कि उसके फोन पर पत्नी ने कॉल की और जल्द से जल्द घर आने के लिए कहा। इसके कुछ देर बाद वो घर पहुंचा तो देखा कि राधा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। कई बार दरवाजे खटखटाया. मगर दरवाजा नहीं खुला. इस पर दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुआ तो उसके होश उड़ गए. बेटी ने अपनी चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी. उसे नीचे उतारने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button