
कोरोना के बीते 24 घंटे में 76,472 नए पॉजिटिव मामले, संख्या साढ़े 34 लाख के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में 76,472 नए पॉजिटिव केस के साथ भारत में कुल मामलों की संख्या साढ़े 34 लाख के पार कर गई। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 1021 मरीजों की मौत भी हो गई। केंद्र सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों पर अगर गौर करें तो भारत में कोरोना के कुल मामले 34,63,973 हो गए हैं। इनमें से 7,52,424 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही अभी तक 26,48,999 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।



