Varanasi

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 70 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

ब्लाक प्रमुख ने कन्यादान कर किया वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ

दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित वृहद वैवाहिक कार्यक्रम में ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांव से आये 70 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी ने विविध रस्मों के बीच एक कन्या का कन्यादान कर, नवदम्पति को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद देकर किया। इसके साथ ही पांडाल में विराजमान दर्जनों जोड़े वर-वधुओं को विविध रस्मों एवं मंत्रोच्चार के बीच दाम्पत्य सूत्र में पिरोया गया। पांडाल में उपस्थित वर वधु के परिजनों द्वारा गाये जा रहा शादी के मनोहारी गीत से सारा वातावरण गुलजार रहा। घरातियों एवं बारातियों से खचाखच भरे पांडाल में नव दंपत्ति जोड़ों ने एक दूजे को जनम जनम तक साथ निभाने का वादा किया। वैवाहिक बंधन में बंध रहे नव वर-वधु के चेहरे खिले खिले नजर आ रहे थे। नव दंपत्ति को नई गृहस्थी बसाने के लिए आकर्षक उपहार भी दिये गये।

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 70 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 70 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

इसके पूर्व अतिथियों ने दूल्हों के संग जीआईसी खेल मैदान से बारात निकाली और नाचते गाते वैवाहिक स्थल पहुंचे। वहां कन्या पक्ष की ओर से ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी द्वारा बारातियों का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख ने अतिथियों संग भगवान गणेश की मूर्ति पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियों समेत कार्यक्रम के अगुवा खंड विकास अधिकारी हेमंत सिंह ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को क्रियान्वित कराने में अपार हर्ष हो रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले कर, उनके सपनों को साकार करने का वीणा सरकार ने उठाया है।

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 70 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 70 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

उन्होंने सभी नव दंपत्तियों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए, इस कार्यक्रम में लगे सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। सुरक्षा की कमान कोतवाली पुलिस की अगुवाई में दर्जनों पुलिसकर्मी,पीएसी ने संभाल रखी थी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा एससीएसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण गोंड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी सुमित सोनी, पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह, ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत,ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बभनी राजन सिंह, सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी,जितेन्द्र चंद्रवंशी, एडीओ पंचायत दुद्धी रविदत्त मिश्रा, एडीओ सहकारिता मनोज कुमार, बीओ पीआरडी धर्मेंद्र सिंह,एडीओ एजी विकास सिंह,सचिव राघवेंद्र सिंह,अरुण यादव, अरुण वर्मा, राकेश यादव, सुषमा तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भारतीय सभ्यता के कालखंड का अहम पड़ाव: मुर्मु

ज्ञानवापी : व्यासजी के तहखाने में पूजा की अनुमति मिली

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button