भाजपा में शामिल हुए हिमाचल प्रदेश के 6 बागी कांग्रेस विधायक
नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिन्दल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए इन सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों और गारंटी का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि इन सभी नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा हिमाचल प्रदेश में और ज्यादा मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आई थी और राज्यसभा चुनाव के दौरान जनता का गुस्सा इन 6 कांग्रेस विधायकों द्वारा भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के रूप में नजर आया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और राज्य के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर ये इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी इनके मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी।उन्होंने कहा कि इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से भाजपा जहां एक ओर राज्य में मजबूत होगी, वहीं दूसरी ओर राज्य में कांग्रेस का सफाया भी हो जाएगा।(वीएनएस )
#WATCH भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने कहा, "जब हम अपने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं तो विधायक होने का क्या मतलब है। इसीलिए राज्यसभा चुनाव में हमने हर्ष महाजन को वोट दिया जो हमारे राज्य से हैं….आज हम सब अपनी मर्जी से भाजपा में… pic.twitter.com/CGXWyk2cBg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
#WATCH भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने कहा, ''कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों से की गई गारंटी पूरी नहीं कर रही है… सीएम तानाशाह बन गए हैं। विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं है…हिमाचल सरकार वेंटिलेटर पर है… " pic.twitter.com/7BX82pGXkq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
#WATCH भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है…प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश भी विकास के मामले में आग बढ़े इसलिए हमने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ी है और भाजपा में शामिल हुए… pic.twitter.com/6ciO4NMU9J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
#WATCH भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा, ''हिमाचल प्रदेश के कुल बजट का 90% हिस्सा केंद्र से आता है। यही कारण है कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र लाहौल-स्पीति को ध्यान में रखते हुए हर्ष महाजन को वोट दिया… यह दुर्भाग्यपूर्ण था विधानसभा अध्यक्ष ने… pic.twitter.com/xx7c30f6Ro
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
#WATCH भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा, "कांग्रेस की कार्यक्षमता चरमरा गई है। ना तो हाईकमान का कोई प्रभाव है और ना ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान बचा है…" pic.twitter.com/gNoHg6HRHu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
#WATCH भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल के बागी विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा, ''…यदि किसी व्यक्ति के विचारों और विचारों को दबाया जाता है और उस व्यक्ति को किनारे कर दिया जाता है, तो यह सिर्फ उस व्यक्ति के आत्मसम्मान की हानि नहीं है बल्कि यह उन लोगों का भी नुकसान है जिन्होंने उस… pic.twitter.com/VcWzdkAci2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों में से एक होशियार सिंह ने कहा, "इस वक्त हिमाचल प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं, चाहे आर्थिक स्थिति हो या कानून व्यवस्था हो…हम निर्दलीय विधायक हैं और हमें राज्यसभा चुनाव में वोट देने का पूरा अधिकार… pic.twitter.com/bRdN9dVd79
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों में से एक आशीष शर्मा ने कहा, "हमने राज्य और विधानसभा क्षेत्र के हित में यह फैसला लिया है। जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में यह देश आगे बढ़ रहा है, यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भी यह मौका मिला है कि… pic.twitter.com/hHLYRaOAr6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों में से एक के.एल. ठाकुर ने कहा, "राज्य में बड़ी उम्मीदों के साथ बनी कांग्रेस सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है…इससे पहले जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कई काम किए हैं…यह… pic.twitter.com/3FUphA1HLX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2024
सुक्खू सरकार की तानाशाही से तंग आकर और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के 6 विधायक, श्री राजिंद्र राणा, श्री इंदर दत्त लखनपाल, श्री सुधीर शर्मा, श्री रवि… pic.twitter.com/aDauRnwVO3
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) March 23, 2024
हिमाचल कांग्रेस सरकार के कुशासन से तंग आकर और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों व ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर तीन निर्दलीय विधायक, श्री केएल ठाकुर, श्री होशियार सिंह और श्री आशीष शर्मा आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में पार्टी के… pic.twitter.com/ksbOEtuquO
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) March 23, 2024