Crime

दिल्ली और यूपी के 6 बदमाश मुंबई में हथियारों के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली । मुंबई पुलिस ने बोरीवली के एक गेस्ट हाउस में छिपे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के छह बदमाशों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ पकड़ा है। एटीएस को छह लोगों और उनकी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। एटीएस ने ऑपरेशन में कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन की मदद ली।सूचना की पुष्टि करने के बाद कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम ने रेलवे स्टेशन के पास गेस्ट हाउस परिसर में छापा मारा और छह संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। यह मुंबई में कुछ बड़े अपराधों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों में शहादत आर. हुसैन उर्फ कल्लू भी है जो दिल्ली का रहने वाला है। उस पर मर्डर का केस भी है। मामले में जेल की सजा काटने के बाद हाल ही में बाहर आया था।दूसरे आरोपी असलम एस. खान है जो दिल्ली का रहने वाला है। इसे पहले हत्या और चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। नदीम वाई. अंसारी दिल्ली का निवासी है। इस पर पर भी दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।इसके अलावा उत्तर प्रदेश निवासी रिज़वान ए. लतीफ को भी गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ चोरी को मामले दर्ज हैं। बुलंदशहर निवासी नौशाद अनवर अपने नापाक इरादों के लिए मुंबई में रेकी करने आया था। गाजियाबाद निवासी आदिल खान यहां अपने पांच अन्य सहयोगियों की मदद अपनी स्कॉर्पियो एसयूवी से आया था।

एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है, जिसमें एक देशी पिस्तौल और एक बंदूक, एक विदेशी निर्मित पिस्तौल, एक चाकू, 29 राउंड गोला-बारूद के साथ 4 मैगजीन और एसयूवी शामिल हैं। पुलिस उनके गुप्त उद्देश्यों के बारे में आगे की जांच जारी है।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button