UP Live

जौनपुर में कोरोना वायरस के 58 नए मामले सामने आए,संख्या 1171 हुई

जौनपुर (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के क्रम में गुरुवार को कोविड-19 के कुल 58 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 1171 हो गई है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अभी तक कुल 1171 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से
409 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है जबकि 744 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि जौनपुर में कोरोना से संक्रमित एवं उपचार के दौरान अब तक 18लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button