ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की हुई मौत
वाराणसी। रोहनिया के टोडरपुर गांव के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से टोडरपुर निवासी वंश नारायण पाठक की 55 वर्षीय पत्नी निर्मला पाठक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया।



