दुद्धी: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 500 पौधे वितरित
दुद्धी के प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 500 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प दिलाया। विद्यालय प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण, हरित क्रांति और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक किया।
दुद्धी, सोनभद्र- गुरुवार को नगर के प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में “एक पेड़ मां के नाम ” रोपने व बचाने के संकल्प के साथ विद्यार्थियों में विभिन्न प्रजाति के 500 पौधे वितरित किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि हरित क्रांति के क्षेत्र में विद्यालय प्रबंधन का यह कार्य संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ते कदम की मिसाल है। आज 500 बच्चों में विभिन्न प्रजातियों के वितरित किये गये पौधों को लगाने व बचाने का संकल्प दिलाकर,उनके मन-मस्तिष्क में पेड़,पौधों के महत्व व पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वस्थ बीजारोपण किया गया है।

विद्यालय प्रबंधक डॉ.लवकुश प्रजापति ने कहा कि मुख्य अतिथि श्री मोहन के प्रकृति प्रेम व बच्चों में पौध वितरण व उसके संरक्षण के सुझाव से प्रेरित होकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।आज देश के भविष्य नन्हें विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के रोपड़,संरक्षण व उसके लाभ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, फलदार समेत विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे वितरित कर,उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
वहीं समाजसेवी विंध्यवासिनी प्रसाद गुप्ता व जितेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि कहीं सूखा,कहीं अकाल , कही बाढ़,कहीं घटते जलस्तर, कहीं पिघलता ग्लेशियर आदि से ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ता खतरा जा रहा है, इसी के दृष्टिगत पौधारोपण करना नितांत आवश्यक है। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक मोहम्मद जावेद , अभिषेक, यशस्वी कपूर , पी एन सिंह, रेशमा सुब्बा, मोनिका, निशि ,हिना आदि विद्यालय के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहें।



