Crime

मंडुवाडीह हत्याकांड-सम्पत्ति हथियाने के लिए दत्तक पुत्री समेत 4 लोगों ने दिया था घटना को अंजाम

मंडुवाडीह हत्याकांड का खुलासा,दो हत्यारे गिरफ्तार

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर लालबत्ती क्षेत्र में विगत दिनों महिला लालता देवी 48 वर्ष की गला दबाकर हुई हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज दो हत्यारो को गिरफ्तार कर लिया।मुखबिर से सूचना पाकर पुलिस ने अंकित कुमार सिंह ( 21 वर्ष) निवासी अकथा, पहड़िया थाना लालपुर व विक्की जायसवाल (21 वर्ष ) निवासी संजय नगर कॉलोनी ,पहड़िया थाना लालपुर को पकड़ लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई है।मिली जानकारी के अनुसार दोनों को आज पुलिस लाइन फ्लाई ओवर के ऊपर से तब पकड़ा गया जब वे शहर से बाहर भागने की फिराक में थे।

पकड़े गए बदमाशों ने बताया की हम लोग महिला की दत्तक पुत्री हिना व राहुल के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिए। दरअसल मृतका लालता देवी की संपत्ति हथियाने के लिए उसकी हत्या का प्लान बनाया गया था। योजना के अनुसार लालता देवी की हत्या कर उसका शव दरी व कंबल में लपेट कर कार में रख कहीं सुनसान जगह फेकने का प्लान बना रहे थे। इसी दौरान मृतका के भाई विजय द्वारा अपनी बहन को खोजे जाने से घबराकर हम लोग मृतका के शव को मकान के पीछे के हिस्से में फेंक दिए और दरवाजे में ताला बंद कर उसी कार से हम लोग भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक टाटा जेस्ट कार बरामद किया गया है। इस मामले में मृतका की दत्तक पुत्री हिना व राहुल की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button