Crime

4 लाख के आभूषण, मोबाईल संग चोर जीआरपी के हत्थे चढ़ा

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने छापेमारी कर मधुबनी बिहार निवासी रमेश कुमार झा उर्फ मिथुन को धर दबोचा। उसके पास से एक ट्रॉली बैग में ब्रांडेड ओप्पो के 5 मोबाइल फोन चार लाख से अधिक के आभूषण व अन्य कीमती सामान बरामद हुए। शातिर चोर उक्त सामान किसी ट्रेन यात्री से चुराकर बेचने ले जा रहा था। शातिर चोर रमेश कुमार करावल नगर नई दिल्ली मूल का रहने वाला बताया गया, फिलहाल वह राजनगर मधुबनी में रहकर ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जीआरपी में उसके खिलाफ पहले से दर्जनों मामले दर्ज बताए गए । पुलिस बरामद सामान के मालिक का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button