National

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 34,884 नए मामले

 संख्या 10 लाख 38 हजार पार,26,273लोगों की मौत

नई दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34884 नए केस आए सामने आए हैं और इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 38 हजार 716 हो गई है। मरने वालों की संख्या 26273 हुई। इस दौरान 671 लोगों की मौत हो गई। अब तक 26273 लोगों की जान जा चुकी है।
एक्टिव केसों की संख्या 16,219 की वृद्धि हुई है और इसके लिए कुल एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 58 हजार 692 तक पहुंच गई है। 24 घंटे में 17 हजार 994 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक कुल 6 लाख 53 हजार 751 लोग ठीक हो चुके हैं। आईसीएमआर ने बताया है कि 17 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 34 लाख 742 सैंपल की जांच हुई है। शुक्रवार को 3 लाख 61 हजार सैंपल की जांच की गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button