UP Live

जिलें में आज 14 रेल कर्मी सहित 32 नयें संक्रमित मरीज मिलें

चन्दौली । आज प्राप्त परिणाम में 32 लोगों का रिर्पोट पॉजिटिव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 10 महिला तथा 22 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 14 व्यक्ति रेलवे विभाग से संबंधित है। 1 जिला चिकित्सालय चन्दौली स्वास्थ्य कर्मी, 1 जिला न्यायालय कर्मी, 3 निजी व्यवसायी से संबंधित है। 1 व्यक्ति लखनऊ से है और वहीं एक निजि चिक्त्सिालय में ईलाज करा रहा है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 2, चकिया ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से 3, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2, डी.डी.डी.यू. नगर के 20, नियामताबाद के 1, सकलडीहा के 2, रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनके अतिरिक्त आज 13 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये। एल-1 अटैच्ड फेसेलीटी आई.टी.आई. कालेज-रेवसा से 12 व 1 भोगवारा से डिस्चार्ज की सूचना प्राप्त हुयी है।  इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 531 केस जिनमें एक्टीव केस की संख्या 314 है व 212 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा कुल मृतकों की संख्या 5 है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button