
महराजगंज । जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि आज 3 कोरोना मरीज और उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं, जिसमें से एक मिठौरा,एक सिसवा तथा एक फरेंदा के निवासी हैं। वही 15 कोरोना मरीज और पाए भी गये हैं, जिसमें से एक जहानपुर, एक सरोजिनी नगर,एक फरेंदा, एक सिविल लाइन,एक रोडवेज तथा 10 श्यामदेउरवा के निवासी है। इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मामले 522, कोरोना सक्रिय मामले 189 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 327 हो गई है।



