वाराणसी: संकल्प संस्था का 222वां अन्न सेवा अभियान
वाराणसी में संकल्प संस्था के 'संकल्प अन्न क्षेत्र' द्वारा 222वें सप्ताह के अंतर्गत चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंदों को प्रसाद वितरित किया गया। संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि निरंतर एवं निस्वार्थ सेवा समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को सशक्त बनाती है। कार्यक्रम में अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वाराणसी। संकल्प संस्था द्वारा संचालित ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ के तत्वावधान में शनिवार को चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष 222वें सप्ताह के अंतर्गत नियमित खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। सेवा अभियान में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात श्रद्धाभाव के साथ खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल का वितरण किया गया। संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण एवं सेवा भावना से उपस्थित लोगों की सेवा की।
संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि, “सेवा का वास्तविक मूल्य उसकी निरंतरता और निस्वार्थ भाव में निहित होता है। पिछले 222 सप्ताह से यह अभियान समाज के सहयोग और ईश्वर की कृपा से निरंतर संचालित हो रहा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सम्मानपूर्वक प्रसाद प्राप्त कर सके और समाज में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना निरंतर बढ़ती रहे।”
इस आयोजन में श्रीमती धीरिजा द्विवेदी, प्रोफेसर अनिल द्विवेदी एवं श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), डॉ शशि द्विवेदी, डॉ विष्णु विभोर द्विवेदी, अनीश विभोर द्विवेदी, संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), श्रीमती रमन लता अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित संस्था के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पीडीए गठबंधन में फूट, महापौर की सियासी सूझबूझ से भाजपा ने कार्यकारिणी चुनाव में झटकीं पांच सीटें



