देवरिया में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए,संख्या 687 हुई
देवरिया । उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के क्रम में सोमवार को कोविड-19 के कुल 22 नए मामले सामने आने के साथ ही जिले में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 687 हो गई है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अभी तक कुल 687 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 277 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है जबकि 403 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि देवरिया में कोरोना से संक्रमित एवं उपचार के दौरान अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है।



