Crime

21 कुंतल चाइनीज मंझा बरामद ,दो गिरफ्तार

7.50 लाख आंकी गयी कीमत, आगे भी जारी रहेगा अभियान

मंडुवाडीह,वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाकर मंगलवार को 21 कुंतल से अधिक के चाइनीज मंझे के साथ अफजल खान (32) निवासी लल्लापुरा और सरफराज (23) निवासी गोलघर भीटी रामनगर को चांदपुर लोहता मार्ग स्थित  शिवनगर कॉलोनी के मोड़ से गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई में दोनों को जेल भेजा गया।

मंडुवाडीह थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया की मंगलवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मंझे के साथ चांदपुर लोहता मार्ग  शिवनगर कॉलोनी के मोड़ के समीप खड़े हैं। इस सूचना पर थानाप्रभारी ने उपनिरीक्षक सौरभ पांडेय,उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक पंकज पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी ने मुखबिर के बताए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देख  वहां से चाइनीज मंझा बेचने वाले दोनों भागने लगे लेकिन चंद कदम पर पकड़ लिया गया।

दोनों के पास से 63 गत्ता में चाइनीज मंझा था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बताया कि साहब हम लोग माताकुण्ड , लल्लापुरा थाना सिगरा स्थित असलम काइट (पतंग) स्टोर में मकरसंक्रांति के पर्व पर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। प्रतिबंधित मंझे  का गत्ते सहित वजन करने पर 21 कुंतल निकला। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 50 हजार रुपये आंकी गयी।

Related Articles

Back to top button