SocietyUP Live

200 लोगो को मास्क व साबुन का किया गया वितरण

वाराणसी| आज बघवानाला में मानवाधिकार जननिगरानी समिति के तत्वाधान में राजा सुहैलदेव जनमित्र केंद्र पर आजादी के 74वें वर्षगाठ पर ध्वजारोहण करके मनाया गया | इस अवसर पर संस्था के साथीगण और फिनो पेमेंट्स बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे | इसके पश्चात् कोरोना महामारी के चलते इससे बचाव के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक के सहयोग से सोसल दिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बघवानाला में 200 मास्क, साबुन का वितरण किया गया और लोगो को जागरूक भी किया गया कि लगातार साबुन का इस्तेमाल करते हुए अपने व अपने परिवार के सभी सदस्यों का हाथ धुलवाए और हमेशा मास्क का प्रयोग करे | साथ ही अगर जरुरी न हो तो घर से बाहर नहीं निकले | इस अवसर पर फिनो पेमेंट्स बैंक के जोनल हेड अशोक कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार सिंह, नोडल ऑफिसर अमित तिवारी, ब्रिजेश सिंह, शैलेश चौबे, अवनीश राय, शोभित श्रीवास्तव, संजीव कुंदु, शिव प्रताप चौबे, मानवाधिकार जननिगरानी समिति के डा0 राजीव सिंह, घनश्याम, हेमलता, ब्रिजेश, सितारा देवी, आनंद प्रकाश, राजेंद्र, अरविन्द, ज्योति, छाया, अनूप श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button