Crime

समोसा खाते ही 20 टीचर्स को हुआ फूड प्वाइजनिंग

कॉलेज में चल रही थी न्यू ईयर की पार्टी

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नए साल की पार्टी के लिए मंगाए गए समोसे का सेवन करने के बाद एक डिग्री कॉलेज के करीब 20 टीचर्स की हालत खराब हो गई। हालत बिगडऩे पर सभी टीचर्स एक-एक करके दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि समोसे में एक जहरीला कीड़ा निकल गया था, जिस कारण सभी लोग बीमार हो गए। कस्बे की एक दुकान से 40 समोसे समेत अन्य सामान मंगाया गया था। उन्होंने बताया कि समोसा खाने के बाद कॉलेज के करीब 20 अध्यापक फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए सभी अध्यापकों को कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button