Crime

सिगड़ी जलाकर सो रहे 2 की दम घुटने से मौत, 3 बेहोश

छतरपुर । मध्यप्रदेश के छतरपुर में ठंड का सितम लगातार जारी है। ऐसे में ठंड से राहत पाने के लिए जिले के नौगांव में कॉक्स डिस्टिलरी के 5 कर्मचारी कमरे के अंदर सिगड़ी जलाकर सो गए और धुएं के कारण दम घुटने की वजह से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई. वहीं, तीन कर्मचारी अभी भी बेहोश बने हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन की पहुंची टीम ने दरवाजा तोड़कर कर्मचारियों को निकाला गया और तत्काल ही इलाज शुरू कराया गया. बता दें कि नौगांव की कॉक्स डिस्टिलरी में शराब बनती है और यह सभी कर्मचारी बिहार के रहने वाले हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button