Politics

मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े समेत 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए

नई दिल्ली : बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, प्रवेश साहिब सिंह समेत 17 सांसद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से मॉनसून सत्र देरी के साथ आज से शुरू हुआ है। इस सत्र में शामिल होने के लिए सभी सांसदों का अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराई गई थी। इससे पहले, रविवार को कोरोना जांच में पांच लोकसभा सांसद कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। संसद में उन्हीं सांसदों, कार्मिकों को जाने की इजाजत दी गई है, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।

मॉनसून सत्र के पहले दिन लोकसभा के सदस्यों ने राज्यसभा में बैठकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। सदन में सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर सीट के आगे प्लास्टिक शील्ड कवर लगाया गया है। सदन में बैठने की बदली हुई व्यवस्था के बीच कई सदस्यों को उनके स्थान तक पहुंचने में लोकसभा कर्मी मदद करते भी दिखे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button