State

ठाणे क्रेन दुर्घटना में 17 लोगों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है।अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दो और शव बरामद हुए हैं और कुछ और लोगों के अभी भी मशीन के नीचे फंसे होने की आशंका है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मशीन गिरने की घटना में लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों को सांत्वना दी है।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जो कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की यात्रा के लिए पुणे में हैं। उन्होंने अपने मंत्रियों और अधिकारियों को त्रासदी पर जानकारी देने के लिए बुलाया और बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए मंत्री दादाजी भुसे को घटनास्थल पर तैनात किया।

श्री शिंदे मृतक श्रमिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की तथा घायलों को सरकारी खर्चे पर तत्काल उपचार कराने का निर्देश दिया।उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने विशेषज्ञों से गहन जांच के आदेश दिए हैं।ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई और एनडीआरएफ के अनुसार, घटना मंगलवार अपराह्न करीब एक बजे हुई जब विशाल गैन्ट्री क्रेन गर्डर पर गिरने से मजदूर उसके नीचे फंस गए।(वार्ता)

ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 की मौत, 3 घायल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button