![](https://i0.wp.com/cmgtimes.com/wp-content/uploads/2020/10/7c99275f-d3e3-45cf-b9a8-5c747ca89750.jpg?fit=708%2C411&ssl=1)
जबलपुर। 13 वर्षीय मासूम आदित्य लांबा के अपहरण और हत्या मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोनू विश्वकर्मा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तबीयत बिगड़ने से पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया था। मृत्यु के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
माइनिंग व ट्रांसपोर्ट कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे का अपरहण कर उसकी हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबलपुर पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता में बताया गया कि इस प्रकरण के मुख्य आरोपी मोनू विश्वकर्मा पिता राजेंद्र विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी महाराजपुर की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसे तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके शव का पीएम कर अंतिम संस्कार हेतु उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।