Breaking News

356 करोड़ की लागत से बनेगी 13 मंजिला कलेक्ट्रेट भवन

गोरखपुर : गोरखपुर में नया कलेक्ट्रेट बिल्डिंग बनाया जायेगा जिसमे लगभग 356 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 2 साल पहले एक फर्म ने डीपीआर बनाकर भेजा था। उस समय बिल्डिंग को 3 मंजिला बनाया जाना था। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड भवन की देखरेख में इसका डीपीआर बनाकर शासन में भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कलेक्ट्रेट बिल्डिंग अंग्रेजों के समय का बना हुआ था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बार प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। यह बिल्डिंग सभी सुविधाओं से लैस होगानीचे दो तल में बेसमेंट तथा पार्किंग होगी। बाकी 11 तल पर कार्यालय होंगे। यह बिल्डिंग सभी सुविधाओं से लैस होगा। हर फ्लोर 4000 स्क्वायर मीटर में होगा। निर्माण खंड भवन के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि नए कलेक्ट्रेट भवन में डीएम कार्यालय , एसएसपी कार्यालय के साथ-साथ विकास भवन के सभी कार्यालय होंगे।इसके निर्माण पर 356 करोड़ की लागत आएगी। डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button