Crime

18वीं मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा की मौत

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 18वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र के हिमालय प्राइड सोसायटी की है। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतका कक्षा 12वीं की छात्रा थी और सोसायटी की 18वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रही थी।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button