Crime

बालिका गृह से गायब 12 लड़कियों अपने घरों में मिलीं

26 लड़कियां बताई जा रही थी लापता, दो अफसरों पर गिरी गाज

भोपाल । बिना अनुमति के चल रहे बालिका गृह से लापता बताई गई 26 बच्चियों में से 12 बच्ची अपने-अपने घरों में मिली हैं। वहीं अन्य बच्चियों को लेकर भी पुलिस की जांच जारी है। उधर, लापरवाही बरतने के लिए 2 अधिकारियों को निलंबित किया गया है. वहीं दो को कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में लापरवाही बरतने पर सीडीपीओ बृजेन्द्र प्रताप सिंह और सीडीपीओ कोमल उपाध्याय को निलंबित किया गया है। साथ ही महिला बाल विकास अधिकारी सुनील सोलंकी एवं सहायक संचालक महिला बाल विकास रामगोपाल यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।(वीएनएस)

राजधानी में संचालित बालिका गृह की 26 लड़कियां लापता

Related Articles

Back to top button