Achivers

सीएम योगी से मिला 11 साल का जीनियस यशवर्धन

  • कक्षा 7 में पढ़ता है कानपुर का यशवर्धन सिंह .सिविल सेवा अभ्यर्थियों को पढ़ाता है हिस्ट्री
  • डॉक्टरों ने यशवर्धन को बताया है सुपीरियर बुद्धि वाला.परीक्षण में 129 मिला है यशवर्धन का आईक्यू लेवल

लखनऊ । अपनी सुपीरियर बुद्धिमत्ता से दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल बने 11 वर्षीय यशवर्धन ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। परिवारजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे यशवर्धन को सीएम योगी ने आशीर्वाद देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने यशवर्धन के आईक्यू लेवल की भी सराहना की।

कक्षा 7 में पढ़ने वाला यशवर्धन अपनी विशेष प्रतिभा से प्रतियोगी परीक्षा जैसे- सिविल सेवा आईएएस, पीसीएस के विद्यार्थियों को भारतीय राजव्यवस्था, अंन्तरराष्ट्रीय संबंध और इतिहास-भूगोल जैसे विषयों को पढ़ाता है। यशवर्धन को लंदन की संस्था हार्वर्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे छोटे इतिहासकार का दर्जा दिया है। यशवर्धन का आईक्यू लेवल 129 है। वैज्ञानिकों ने जांच के उपरांत इसके बौद्धिक स्तर को सुपीरियर स्तर का पाया है। यही नहीं यशवर्धन के नाम से डाक टिकट भी जारी हो चुका है साथ ही उसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button