NationalState

बारिश का कहर : बह गए 1000 घर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

पणजी। दक्षिणी मानसून की बारिश से कोंकण और महाराष्ट्र के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बारिश की वजह से अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं गोवा में भी बारिश तांडव मचा रही है। लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के चलते गोवा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जगह- जगह जलजमाव की स्थिति बन गई हैं। वहीं निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। बारिश की वजह से 1 शख्स की मौत हो गई। बाढ़ की वजह से 1000 से  अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सावंत ने बाढ़ प्रभावित इलाका बिचोलिम तालुका का दौरा कर लोगों को हर संभव मदद करने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में बाढ़ पीड़ित लोगों को ठहरने की व्यवस्था की गई है। उनके खाने पीने से लेकर दवा का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।

भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें कैंसिल
कोंकण क्षेत्र में तेज बारिश की वजह से रेलवे ट्रैकों पर पानी आ गया है, जिसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 हजार से ज्यादा यात्री इस रूट पर फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने का काम जारी है। एनडीआरएफ की टीम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button