Breaking News

एसओजी टीम द्वारा शातिर लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

लूट की 02 मोटरसाइकिलें, अवैध शस्त्र व मोबाईल फोन बरामद।

देवरिया। प्रभारी एसओजी देवरिया व प्रभारी निरीक्षक बघौचघाट अपने हमराही सिपाहियों के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर देवरिया धूस स्थित नहर पूलिया के पास से 02 मोटरसाइकिल पर सवार 04 अभियुक्तों अमरेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ सोल्जर पुत्र स्व0 आशुतोष मिश्र निवासी मुजहना घाट थाना-तरकुलवा, राजन पाण्डेय उर्फ रविकान्त पाण्डेय पुत्र बृजनरायण उर्फ विजयी पाण्डेय निवासी-तेतरिया थाना-विजयीपुर जनपद-गोपालगंज (बिहार), विजय कुमार गौंड़ पुत्र मन्टू गौंड़ निवासी-हरखौली विशुनपुर थाना-बघौचघाट, व धन्नजय गिरी पुत्र जयप्रकाश गिरी निवासी-हरखौली विशुनपुर थाना-बघौचघाट जनपद-देवरिया को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त राजन पाण्डेय के पास से 01 अदद देशी तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसके संबन्ध में अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूॅछ-ताॅछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा चोरी व लूट की घटनाओं को किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 03 दिसम्बर 2021 में भटनी थानाक्षेत्र से 01 मोटरसाईकिल व रूपये एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर लूट लिया गया था तथा उसके बाद 19 दिसम्बर 2021 में ही बघौचघाट थानाक्षेत्र के मदिना बाजार से एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, मोबाईल फोन व रूपये लूटे गये थे। जिसे हम लोगों द्वारा ग्राम पिपरादौलाकदम में अपने दोस्त को बेच दिया था।

अभियुक्तों की निशानदेही पर बघौचघाट थानाक्षेत्र के मदिना बाजार से लूट की मोटरसाइकिल ग्राम पिपरादौलाकदम स्थित घर से बरामद किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर अभियुक्त रविप्रसाद पुत्र रामधार निवासी-मुजहनाघाट थाना तरकुलवा जनपद-देवरिया को सत्या आॅटो मोबाइल्स महुआपाटन से, अभियुक्त विजेन्द्र उर्फ मणि पुत्र श्रीराम निवासी मुजहनाघाट थाना तरकुलवा को मुजहनाघाट स्थित आॅटोपार्टस की दुकान से, अभियुक्त परवेज आलम उर्फ लकी पुत्र जहीरूलहक निवासी-विशुनपुरा बाजार थाना-बघौचघाट को उसके घर विशुनपुरा से, अभियुक्त शैलेष मद्धेशिया पुत्र रामचन्द्र मद्धेशिया निवासी कतौरा थाना-गौरीबाजार जनपद-देवरिया उसकी कबाड़ की दुकान से गिरफ्तार किया गया।

03 दिसम्बर 2021 को भटनी थानाक्षेत्र से लूट की मोटरसाइकिल जिसे अभियुक्त रविप्रसाद द्वारा अभियुक्त विजेन्द्र मिस्त्री को बेचा गया जिसके द्वारा उसका इन्जन अभियुक्त परवेज आलम को बेचते हुए मोटरसाइकिल में लगा दिया गया तथा अन्य पार्टस अभियुक्त शैलेष मद्धेशिया के कबाड़ की दुकान पर बेच दिया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए लूट की मोटरसाइकिल, मोबाईल फोन व देशी तमंचा, कारतूस कब्जे में लेते हुए जेल भेज दिया। इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना बघौचघाट पर लूट के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-02/2022 धारा-323,392 भादंसं एवं थाना भटनी पर लूट के संबन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-194/2021 धारा-323,392 भादंसं का सफल अनावरण किया गया।

अभियुक्त रवि प्रसाद का आपराधिक इतिहासः-

मु0अ0स0-126/20 धारा 392,323,506 भादंसं थाना बघौचघाट देवरिया।
मु0अ0स0-03/22 धारा 41/411 भादंसं थाना बघौचघाट देवरिया।

अभियुक्त राजन उर्फ रविकान्त पाण्डेय का आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0स0 09/22 धारा 41/411 भादंसं थाना बघौचघाट देवरिया।

अभियुक्त धनन्जय गिरी का आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0स0-434/11धारा 143,341 भादंसं व 7 सीएलए ऐक्ट थाना बघौचघाट देवरिया

गिरफ्तार करने वाली टीम में

प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार मिश्र थाना बघौचघाट देवरिया,
उ0नि0 अनिल कुमार यादव, प्रभारी एसओजी देवरिया,
उ0नि0 गोपाल प्रसाद एसओजी देवरिया, उ0नि0 सादिक परवेज एसओजी देवरिया, मु0आ0 धन्नजय श्रीवास्तव एसओजी, मु0आ0 योगेन्द्र कुमार एसओजी,
कां0 प्रशान्त कुमार एसओजी, कां0 मेराज अहमद एसओजी,
कां0 सुदामा एसओजी,
कां0 दिव्यशंकर राय एसओजी,
कां0 राहुल सिंह सर्विलांस टीम,
कां0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम
कां0 सुधीर कुमार मिश्र सर्विलांस टीम, कां0 राजीव कुमार थाना बघौचघाट, कां0 प्रमोद कुमार थाना बघौचघाट, कां0 राहुल थाना बघौचघाट
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 5000/-रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी।

Related Articles

Back to top button