Breaking News

गोरखपुर-अदालत के दरवाजे पर युवक की गोली मारकर हत्या

गोरखपुर :उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित दीवानी अदालत के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को दिन दहाड़े एक युवक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह कचहरी में अपने मुकदमें की तारीख पर सुनवाई के लिये आया था।पुलिस ने बताया कि बडहलगंज थाने का निवासी दिलशाद हुसेन के खिलाफ पाॅस्को एक्ट केे तहत अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। कुछ समय पहले जमानत पर रिहा किये गये दिलशाद अपने मुकदमें की तारीख पर कचहरी आया हुआ था। इस दौरान अभियोजन पक्ष की प्रतिवादी लड़की के पिता ने दिलशाद को गोली मार दी।

Related Articles

Back to top button