Crime

बाघ के हमले में युवक की मौत

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट में बाघ के हमले में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक पिछले दो दिनों से लापता था जिसका शव बुधवार की दोपहर को जंगल के किनारे बेंत की झाड़ियों से बरामद हुआ है।वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज अंतर्गत जंगल में बेंत की झाड़ियों में आज दोपहर को ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग व पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल के किनारे बेंत की झाड़ियों से युवक के शव को बरामद किया है। युवक की पहचान सुजौली गांव निवासी जुगुल (27) के रूप में हुई है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button