
कंटेनर की ठोकर लगने से युवक की मौत
मईल , देवरिया । मईल थाना क्षेत्र के ग्राम बकुची निवासी विपिन चौधरी( 30)पुत्र प्रेम चौधरी डेयरी से दूध लेने के लिए मईल चौराहा पर सड़क के किनारे खड़े थे तभी बरहज तरफ़ से तेज रफ्तार से जा रहा एचपी गैस से भरा कंटेनर ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मईल थाना क्षेत्र के बकुची गांव निवासी विपिन चौधरी दूध लेने के लिए मईल चौराहे पर रोड के किनारे खड़े थे तभी बरहज के तरफ से जा रहे एचपी गैस से भरा कंटेनर ठोकर मार दिया जिससे विपिन चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों द्वारा किसी तरह से कंटेनर को 10 किलोमीटर तक पीछा करते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया गया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मईल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की विपिन चौधरी दूध लेने के लिए चौराहे पर खड़े थे तभी एचपी गैस का टैंकर जो कि बरहज की तरफ से आ रहा था विपिन चौधरी को ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर और चालक को कब्जे में लेकर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।



