Crime

करंट लगने से युवक की मौत

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र के गहरपुर मोड़ स्थित एक विद्यालय में टेंट का कार्य कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में करंट की चपेट में आने से शुक्रवार देर शाम मजदूर की मौत हो गई है।

बताया जाता है कि सराय जगदीश गांव निवासी राम शिरोमणि का पुत्र सुनील कुमार (20 वर्ष)गांव के ही किसी टेंट कारोबारी के बुलाने पर गहरपुर मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय में 26 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर टेंट लगाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह शाम को टेंट खोल रहा था। इसी दौरान जमीन पर फैली केबिल युवक के पैर के नीचे आ गई, जिससे युवक करेंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button