मालगाड़ी से कट कर युवक की मौत
भटनी, देवरिया। भटनी रेलवेस्टेशन के यार्ड में खडी मालगाड़ी जो लाइन नं. 9 से भटनी से सिवान के लिए प्रस्थान की थी कि एक युवक मालगाड़ी की चपेट मे आ गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मौके पर मिले मोबाइल से
परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक युवक की पहचान बिहार के सिवान जिले के मैरवा थानाक्षेत्र के परसिया निवासी श्याम सुंदर पुत्र रामदेव चौहान के रूप मे हुई है। इस दौरान उप निरीक्षक योगेश यादव मय हमराही कर्मचारीगण मौजूद रहे।



