
महराजगंज। सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर जरिए सूचना के आधार पर डंडा पुल हरदी डाली के समीप नाजायज हीरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की अगुवाई में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर जरिए सूचना के आधार पर डंडा पुल हरदी डाली के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 17 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद किया।आरोपी ने अपना नाम सुदेश राजभर पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी गली नं 4 सागरमाथा पथ थाना केवलानी जिला रूपनदेही नेपाल राष्ट्र बताया।
बरामदगी टीम में 66 वी वाहिनी हरदी डाली सहायक कमांडेंट परमात्मा सिंह व उपनिरीक्षक अरुण कुमार (चौकी प्रभारी भगवानपुर) मय हमराह हेड का.सरफुद्दीन, का. ऋषिमुनि राय, अतुल कुमार,अखिलेश कुमार व एसएसबी हेड का. सामान्य रामकमल, रामतिलक मौर्य व का. लिजो जार्ज आदि शामिल रहे।थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया की पकड़े गए नेपाली युवक के विरुद्ध अपराध संख्या 103/23 एनडीपीएस एक्ट 8/22/23 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।



