Crime

लूट के इरादे से युवक की गोली मारकर हत्या

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र में शनिवार को बाइक की किस्त जमा करके घर लौट रहे युवक की बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश मृतक की बाइक भी लूट कर ले गए।प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि गोविंद सक्सेना बाइक चला रहा था उसके पीछे दो लोग बैठे थे। गांव से पहले मंदिर के पास युवकों ने बाइक रुकवाई और गोविंद के दो गोली मारी। गोली लगते ही गोविंद बाइक से नीचे गिर गया।गोली मारने वाले दोनो युवक गोविंद की बाइक लेकर फरार हो गए। मृतक के पिता विश्राम ने बताया कि गांव में किसी से कोई रंजिश नही है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button