Crime

युवक की धारदार हथियार से हत्या

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत देवबलोदा गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी पहचान न हो पाए। पुलिस के मुताबिक आठ से नौ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उनकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार मध्य रात्रि की है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा निवासी एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली ( 35 साल ) के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि ब्रूसली अपराधी था और उसकी हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुयी है।बदमाशों ने ब्रुसली को शराब पार्टी के लिए बुलाया। सभी लोगों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button