उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डीजे बजाने गए एक युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।पुलिस क्षेत्राधिकार नगर गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र की ओरन गांव निवासी 22 वर्षीय छोटू पुत्र मोतीलाल बदौसा थाना क्षेत्र की शाहपुर सानी गांव में आयोजित एक दहिवारा कार्यक्रम में डीजे बजाने गया था। जहां डीजे में ओस पड़ते देख मशीनों में पॉलिथीन ढकने के लिए वह ऊपर चढ़ गया और मशीनों में पॉलिथीन बिछाने लगा।
पॉक्सो एक्ट के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली उत्तर प्रदेश में रायबरेली के दो अलग अलग इलाकों से पाॅक्सो एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगतपुर इलाके से 16 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार के दो आरोपियों को पुलिस ने आज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया ।
बुलंदशहर: पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के दोषी को सजा और जुर्माना
बुलंदशहर :उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के न्यायालय ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को दोष साबित होने के बाद तीन वर्ष छः माह का कारावास व 1000 के जुर्माने से शुक्रवार को दंडित किया गया ।एडीजीसी प्रवेंद्र प्रताप ने बताया कि गत वर्ष 2019 में जहांगीराबाद कोतवाली के अंतर्गत अमरगढ़ रोड पर अभियुक्त सचिन पुत्र वेद प्रकाश निवासी मोहल्ला रोगन ग्राम कस्बा जहांगीराबाद द्वारा पुलिस पर जानलेवा फायर किया गया था। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।(वार्ता)



