Breaking News

ऑनर किडनेपिंग : कोर्ट चौराहे के पास से युवक-युवती का अपहरण

उदयपुर । उदयपुर शहर के कोर्ट चौराहे के समीप गिर्वा तहसील कार्यालय के बाहर शनिवार सुबह 11 बजे के करीब एक युवक-युवती को कुछ लोग जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो गए। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम विवाह से जुड़ा नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

प्रत्यक्षदशियों के अनुसार दो गाड़ियों में सवार होकर आए लोग युवक व युवती को अलग-अलग गाड़ियों में जबरन ले गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से प्राप्त आरंभिक जानकारी के अनुसार युवक राजस्थान के निम्बाहेड़ा का है तथा युवती मध्यप्रदेश के जावरा की रहने वाली है जिसकी जावरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। संदेह है कि उन्हें जबरन ले जाने वाले उनके परिजन ही हैं।भूपालपुरा थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया कि गाड़ी नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक-युवती का पता किया जा रहा है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button