Breaking News

योगी की अपील : ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग यात्रा के लिये न करें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जिले में शनिवार को देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 25 लोगाें की मौत होने की घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि कृषि कार्य के उपयोग के अलावा ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग किसी अन्य काम में न करें।मुख्यमंत्री योगी ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग कृषि कार्य में सामान ढोने के लिये ही करना चाहिये। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग सवारी ढोने के लिए न किया जाये। योगी ने ट्वीट कर कहा, “प्रिय प्रदेश वासियो, मेरी अपील है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों और माल ढुलाई के लिए ही करें। इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करें। जीवन अमूल्य है, कृपया लापरवाही न बरतें।”

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटने से 25 की मौत, कई घायल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button