
मथुरा (उप्र) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मथुरा और बरसाना के मंदिरों में पूजा-अर्चना की।वह उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल हुए और विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, “मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित मंदिरों में दर्शन किये और भागवत भवन में विशेष पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रांगण में खड़े तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की।
उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने भी लाडली जी मंदिर बरसाना में दर्शन किये।योगी ने बरसाना में संत विनोद बाबा के साथ आध्यात्मिक संवाद भी किया।मुख्यमंत्री सोमवार से अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मथुरा-वृन्दावन में थे।उन्होंने सोमवार को पहले ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किये थे और मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर केशवदेव के दर्शन किये और फिर महावन स्थित रसखान एवं चांदबीबी की समाधि का भ्रमण किया।बाद में उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में भाग लिया।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में ब्रज क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने यमुना के प्रदूषण को रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जाने के निर्देश दिए।
मथुरा के बरसाना में श्री राधा रानी जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए।
श्री राधा रानी जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
राधे-राधे… pic.twitter.com/u9V8swVdOT
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 7, 2022
जनपद मथुरा में आज जगत के तारणहार भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि पर प्रभु के दर्शन-पूजन कर मन अत्यंत हर्षित है।
प्रभु का दर्शन सदैव राष्ट्रधर्म के अनुपालन हेतु सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
जय श्रीकृष्ण! pic.twitter.com/5pYhXcWrgl
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 7, 2022
कृष्णं वंदे जगद्गुरुम्
योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में आज श्री बांके बिहारी लाल जी के दर्शन-पूजन कर सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की।
श्री बांके बिहारी लाल जी की जय! pic.twitter.com/IcFCiAvAB7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 6, 2022



