Varanasi

कई खूबियों वाले ट्रांसपोर्ट नगर की वाराणसी में स्थापना करने जा रही योगी सरकार

ट्रक ड्राइवर के रहने, गोदाम से लेकर गाड़ियों की सर्विस स्टेशन तक की सुविधा ट्रांसपोर्ट नगर योजना में है शामिल.डिस्पेंसरी, पेट्रोल पंप, बैंक, डॉरमेट्री और कोल्ड स्टोरेज आदि कई सुविधाओं से मुहैया होगा ट्रांसपोर्ट नगर .

  • ट्रांसपोर्ट नगर में आईएसबीटी के साथ ही ट्रांसपोर्टेशन की सभी जरूरतें होंगी उपलब्ध

वाराणसी : वाराणसी में पिछले 6 सालों से जहां यातायात सुगम हुआ है, वहीं व्यापार और उद्योग को भी विस्तार मिला है। अब काशी के विकास में नया आयाम ट्रांसपोर्ट नगर बसने जा रहा है, जिससे शहर जाम की समस्या काफी हद तक हल होगी। योगी सरकार वाराणसी में कई खूबियों वाले ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना करने जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के साथ ही ट्रांसपोर्टेशन की सभी जरूरतें एक जगह पर ही मिलेंगी। ट्रक ड्राइवरों के रहने, गोदाम से लेकर गाड़ियों के सर्विस स्टेशन तक की सुविधा मोहनसराय ट्रांसपोर्टनगर की योजना में शामिल है। डिस्पेंसरी,पेट्रोल पंप, बैंक, कोल्ड स्टोरेज आदि कई सुविधाओं भी यहां मुहैया होंगी।

मोहनसराय में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर शहर को जाम की समस्या से निज़ात दिलाएगा। वहीं ट्रांसपोर्टरों को भी सभी सुविधाएं एक जगह मिलेंगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना में करीब 8 एकड़ से अधिक में आईएसबीटी बनेगा। ट्रांसपोर्ट से संबंधित सभी सुविधाएं ट्रांसपोर्ट नगर में बसाई जाएगी, जिससे ट्रांसपोर्टर, ट्रक मालिक, ड्राइवर, व्यवसायी सभी की जरूरतें और सुविधा एक जगह मिलेंगी।

ट्रांसपोर्ट नगर में प्रस्तावित सुविधाएं

-आईएसबीटी
– मल्टी स्टोरी ग्रुप हाउसिंग
-पेट्रोल पंप
-डिस्पेंसरी
-पावर स्टेशन

ट्रांसपोर्ट से संबंधित प्रस्तावित सुविधाएं

-मोटर गैराज
-गोदाम
-सर्विस सेंटर
-कोल्ड स्टोरेज
-सीएनएफ के लिए स्थान
-एजेंसी के लिए स्थान

व्यावसायिक केंद्र

-दुकानें
-बैंक
-पोस्ट ऑफिस
-रेस्टोरेंट
-गेस्ट हाउस
-कम्युनिटी हाल
– डॉरमेट्री

Related Articles

Back to top button