Breaking News

किसानों के लिए दमदार काम किया योगी सरकार ने : रमापति राम त्रिपाठी

रामपुर कारखाना, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा रामपुर कारखाना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र चैरसिया के समर्थन में ग्राम- बघड़ा महुआबारी में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल के मुख्य अतिथि सांसद देवरिया डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा की सोच इमानदार और काम दमदार की बदौलत योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य 325 से बढ़ाकर 350 कर दिया गया।

प्रधानमंत्री सम्मान निधि से उत्तर प्रदेश के दो करोड़ 48 लाख किसान लाभ आवंटित हुए हैं उत्तर प्रदेश सरकार ने 8600000 किसानों का ऋण माफ किया है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की 20 चीनी मिलों का आधुनिकरण और विस्तार किया है योगी सरकार किसान हित में दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है जिसके माध्यम से किसानों की आय दोगुनी हो रही है।अगर भाजपा की सरकार इतना काम कर रही है और इस काम को और गति देनी है,इसे आगे बढ़ाना है तो आगामी 3 मार्च को कमल का बटन दबाइये और भाजपा सरकार बनाइये।

इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय शाही , जिला महामंत्री किसान मोर्चा हरीश त्रिपाठी, कृष्णानंद गिरी, मयंक उपाध्याय, नागेश पति त्रिपाठी, अरुण मिश्र, विकास राय, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button