Politics

सपा प्रमुख की सहानुभूति माफियाओं के साथ-योगी आदित्यनाथ

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डाँ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के जीआईसी मैदान में विरोधियों को ललकार रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को रास नही आ रही है। माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्यवाही उनको बुरी लग रही है। सपा प्रमुख की सहानुभूति इन माफियाओं के साथ है। लेकिन हमारी सरकार इन माफियाओं को चैन से रहने नही देगी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भाजपा प्रत्याशी डाँ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने करीब आधे घंटे के संबोधन में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में माफियाओं के विरूद्ध आँपरेशन माफिया चला रही है। जनता की सम्पत्तियों को लूटने वालो के खिलाफ उन माफियाओं के विरूद्ध पूरे प्रदेश में कार्यवाही हो रही है। प्रदेश सरकार माफियाओं के द्वारा अर्जित की गयी सम्पत्तियों को अधिग्रहित कर हम गरीबों को बसाऐगे। इस अभियान में जनता का समर्थन चाहिए, इस अभियान में किसी की कोई भी सिफारिश सुनी नही जाएगी। हमारी सरकार इस प्रदेश में किसी भी माफिया को पनपने नही देगी। और ये सभी माफिया समाजवादी पार्टी को ही मुबारक हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार प्रदेश में सभी मां-बहनो की रक्षा हेतु दृढसंकल्पित है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति की शुरूआत की है। आगे इस आपरेशन को और मजबूती के साथ आँपरेशन शक्ति में बदला जाएगा। प्रदेश में अब माँ-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालो के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोर्ट ने कहा है कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन नही हो सकता है। प्रदेश सरकार लव जिहाद करने वालो पर अब कड़ाई से अंकुश लगाऐगी। किसी भी बेटी-बहु के इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालो का पोस्टर हर चौराहो पर टांगे जाएगे।

देवरहवा बाबा के आश्रम पर कुछ लोगो ने किया कब्जे का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब कुछ लोगो ने देवरहवा बाबा के आश्रम पर कब्जा करने का प्रयास किया था। बाबा को देवरिया छोड़ कर बृंदावन जाना पड़ा। आज भाजपा की सरकार उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज बनवा रही है। अगले साल यहा कक्षाएं शुरू हो जाएगी और जनपद के जनता को यहाँ पर विशेष चिकित्सकीय लाभ मिलना शुरू हो जाएगां।

सपाई निराश और हताश है प्रदेश में कराना चाहते है दंगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यो की बदौलत भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। इससे पूरी तरह निराश हो चुकी समाजवादी पार्टी प्रदेश में दंगा भड़काने का कार्य कर रही है। सपा के लोग रोज नये नये षडयंत्र रच रहे है। पिछले साढ़े तीन साल सें उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नही हो पाया और आगे भी नही होने देगे। प्रदेश में अगर कोई भी दंगा कराने की कोशिश किया तो उसकी जगह जेल में होगी। ऐसे लोगों से प्रदेश सरकार कड़ाई से निबटेगी।

भ्रष्टाचारी जाएगे जेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जब भी कोई भर्ती निकलती थी तो सपाई लोग अपना अपना झोला लेकर घूमने लगते थे। नौकरियों को निलाम किया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार में सभी नौकरियों को पूरी पारदर्शी तरीके से लागू किया गया । भाजपा सरकार ने पारदर्शी तरीके से उत्तर प्रदेश पुलिस में 1 लाख 37 हजार भर्तियां की है। प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में कोई भ्रष्टाचार नही हुआ, प्रदेश सरकार ने अब तक लगभग 20 लाख लोगो को रोजगार से जोड़ा है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने सीधे सीधे चेतावनी दी कि अगर किसी भी भर्ती में किसी ने भी गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसकी जगह जेल में होगी।

जलजमाव से देवरिया को मिलेगा निजात

मुख्यमंत्री ने सरकार की सभी योजनाओं को गिनाया और कहा कि पिछली बार जब वह देवरिया आए थे तब बहुत सी योजनाओं की शुरुआत हुई थी। आने वाले समय में देवरिया को जलजमाव से निजात मिलेगी। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर स्मारक बनाने की मांग प्रजापति समाज के लोगो द्वारा की जा रही थी अब उसे मंजूरी मिल गयी है। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर देवरिया में भव्य स्मारक बनेगा। उन्होने कहा की शहीद सोना सोनार के नाम पर पुल बन रहा है।

Related Articles

Back to top button