पेट्रोल पंपों पर धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई का चलायें प्रदेशव्यापी अभियान : योगी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आए दिन पेट्रोल पंपों पर घटतौली और तकनीक के दुरुपयोग की शिकायत के मद्देनजर पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली की जांच किये जाने की कार्रवाई को प्रदेशव्यापी अभियान के रूप में चलाया जायेगा।मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंत्रिमंडल के समक्ष ‘सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र’ के 08 विभागों की आगामी कार्ययोजना के प्रस्तुतिकरण पर यह दिशानिर्देश जारी किया गया है।
सूत्रों के अनुसार सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र के आठ विभागों की उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर घटतौली और तकनीक के दुरुपयोग की शिकायतें मिलना आम बात हो गयी है। ऐसे में पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली की गहन एवं व्यापक जांच किये जाने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्रवाई को प्रदेशव्यापी अभियान के रूप में संचालित किया जाये।(वार्ता)



