
कैंपियरगंज,गोरखपुर।कैंपियरगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा राखूखोर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखूखोर में प्रबंधक मुकुल कुमार पाण्डेय के द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया। नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के योग गुरु डॉक्टर विश्वम्भर द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। डॉक्टर द्विवेदी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे विश्व में स्वस्थ रहने के लिए सबसे प्रभावी चिकित्सा पद्धति योग है।
विद्यालय के प्रबंधक मुकुल कुमार पाण्डेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि योग बिना एक पैसे के अतिरिक्त खर्च के स्वस्थ रहने की पूरी गारण्टी देता है।आगे उन्होंने कहा कि अपने शरीर पर यदि आप नियमित रूप से प्रतिदिन 1 घंटे देते हैं तो इससे आपका शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है। इस योग शिविर को सफल बनाने में प्रधानाचार्य दिगम्बर विश्वकर्मा, पशुपतिनाथ पाण्डेय, जगदीश मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र, पुरुषोत्तम सिंह, केशव देव पाण्डेय, सुभाष चन्द्र मिश्र, देवदत्त पाण्डेय, रमेश प्रसाद, हरिश्चन्द्र प्रसाद, के साथ-साथ गाँव के सभ्रान्त नागरिक डॉक्टर अशोक मद्धेशिया, रामभवन चौरसिया, पचगांवा के पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश पासवान, रानू मिश्रा और ओमदत्त का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में ग्राम सभा के लोगो ने भी शिरकत किया।



