दंड बैठक मारते समय पड़ा हार्ट अटैक, पहलवान की मौके पर ही मौत
पुणे । पुणे के एक मशहूर खिलाड़ी की व्यायाम के दौरान मौत हो गई। वह कुश्ती का बड़ा खिलाड़ी था। महाराष्ट्र का चैंपियन रह चुका पहलवान रोज का व्यायाम करने मुलशी तहसील के अभ्यास स्थल पर आया था। वह तेजी से दंड बैठक लगाने में लगा था। तभी अचानक वह नीचे बैठ गया। उसके साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
मगर डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। हार्ट अटैक से मरने वाले पहलवान का नाम स्वप्निल पाडाले था। बताया जा रहा सुबह के वक्त पाडाले कसरत कर रहा था। दंड बैठ मारते वक्त वह अचानक फेंट हो गया। उसे बाकी पहलवानों ने अस्पताल पहुंचाया। मगर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।(वीएनएस)



