Breaking News

स्वामी विवेकानंद के जयंती पर पीपीगंज में माल्यार्पण

शरद गुप्ता
पीपीगंज, गोरखपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पीपीगंज द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु अग्रहरि जी ने विश्व नायक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें प्रणाम ज्ञापित किया। हिमांशु अग्रहरि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत है युवाओं को उनके विचारों के प्रति समर्पित रहना चाहिए। गोरखपुर जिला संयोजक अंकुर पांडे  ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल कर भारत भूमि के सपनों का हिंदुस्तान बनाना ही हमारा लक्ष्य है।

नगर अध्यक्ष आदर्श वर्धन पाठक जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के ओजस्वी वचनों से समूचा विश्व एवं गगन गूंज उठा था, सत्य सनातन परम ज्ञान का अभिनव चिंतन करने वाले थे। स्वामी जी हम सभी युवाओं के प्रेरणा पुंज हैं और सदा रहेंगे। इस अवसर पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य मुर्तुजा हुसैन, जिला सह संयोजक रामाशीष निषाद, नगर मंत्री राजन शुक्ला, अभिषेक शर्मा, नगर सह मंत्री, अनन्य प्रताप मल्ल, अभिषेक सहानी, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक वर्धन पाठक, नगर सोशल मीडिया प्रमुख अभिनव मणि त्रिपाठी, अभिषेक चौधरी, नगर कार्यकारिणी सदस्य गुलशन रावत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button